व्यायाम का महत्व
व्यायाम शरीर के लिए जितना जरूरी है उतना ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। हमारे जीवन में व्यायाम का महत्व अद्वितीय है। दिन में कम से कम 30 से 60 मिनट तक व्यायाम करना जरूरी है। स्वास्थ्य ही असली धन है। यदि स्वास्थ्य है तो सारा संसार है। यदि स्वास्थ्य नहीं है, तो बहुत सारा पैसा भी किसी काम का नहीं है और हम जीवन का समुचित आनंद भी नहीं ले सकते।
व्यायाम का अभाव और बदलती जीवनशैली के कारण मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मोटापा और तनाव जैसी बीमारियों में वृद्धि हो रही है। हम लोग करियर और सोशल मिडिया पे इतना समय बिताते है की हम हमारे स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं। हम किसी भी बड़ी बीमारी के बाद जागते हैं और फिर व्यायाम करने की सोचते है, लेकिन अगर बीमारी से बचना है तो पहले ही जागृत होना जरूरी है।
व्यायाम से होने वाले लाभ:
- नियमित व्यायाम से आपका वजन नियंत्रण में रहता है।
- रक्त प्रवाह में सुधार होता है जिससे शुगर, रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
- मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बार-बार तनाव नहीं होता, अवसाद नहीं होता, मन सदैव प्रसन्न रहता है।
- शरीर स्वस्थ और फिट रहता है।
- बुढ़ापा जल्दी नहीं आता, आत्मविश्वास बढ़ता है, उत्साह बना रहता है।
- दिल स्वस्थ रहता है और नींद अच्छी आती है।
- शरीर की चर्बी नहीं बढ़ती।
- मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है।
- इसका शरीर, दिमाग और हार्मोन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
- वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
- दिल की सेहत के लिए व्यायाम करना फायदेमंद है, यहां तक कि पैदल चलना भी फायदेमंद है।
- हड्डियां मजबूत होती हैं, घुटनों का दर्द, गठिया आदि, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों के खतरे से बचाव होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।
- शरीर सुडौल और त्वचा चिकनी रहती है।
- बालों के स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अच्छा है।
- फेफड़ों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है।
व्यक्ति के शरीर और मन को शुद्ध करने के लिए व्यायाम जरूरी है, भले ही एक बार पैसा खो जाए तो उसे वापस पाया जा सकता है, लेकिन अगर स्वास्थ्य खो जाए तो सब कुछ चला जाता है। इसलिए व्यायाम और कुछ प्रकार के योग का ज्ञान होना जरूरी है। व्यायाम कई प्रकार के होते हैं, जैसे स्ट्रेचिंग, जो हृदय की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी है। ऐरोबिक से मधुमेह जैसी बिमारी हम से दूर रहती है। पैदल चलना, तैरना, साइकिल चलाना जैसे व्यायाम हम कर सकते हैं यह हृदय और फेफड़ों को आराम देता है।
योग भी व्यायाम का एक अच्छा रूप माना जाता है। वजन घटाने के साथ-साथ रक्तचाप को नियमित रखने, एकाग्रता और मानसिक शांति के लिए योग बेहद जरूरी है। नृत्य भी शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है और शरीर को लचीला बनाता है।
व्यायाम करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है
- बच्चों से लेकर बड़ों तक कोई भी व्यायाम कर सकता है। इसे कोई भी कर सकता है, लेकिन आपकी उम्र को सहज लगे उस हिसाब से व्यायाम करना चाहिए है।
- सर्जरी के बाद ,गर्भावस्था या बीमारियों मे व्यायाम न करने की डॉक्टर सलाह देते हैं।
- व्यायाम शुरू करने से पहले पांच मिनट वार्म-अप और पांच मिनट स्ट्रेचिंग करना जरूरी है।
- सप्ताह मे कम से कम चार से पाँच घंटे आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिए।
- व्यायाम के साथ साथ उचित आहार और आध्यात्मिकता जोड़ने से शरीर और दिमाग को मजबूत रखने में मदद मिलती है। फलस्वरूप जीवन भी सुन्दर हो जाता है।
आपके मधुमेह, बी.पी., थायराइड, इत्यादि जीवनशैली से संबंधित विकारोंके मूल कारण और प्राकृतिक उपचार को समझने के लिए आज ही हमारे आगामी निःशुल्क ऑनलाइन वर्कशॉप में शामिल हो जाईये | हमारी वेबसाइट पर जाकर अभी अपना नाम निःशुल्क दर्ज कीजिये |
हमारे साथ स्वस्थ जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाएं | नियमित अपडेट के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें!
हमारे मधुमेह कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानने के लिए, हमारी वेबसाइट https://drbhagyeshculkarni.com पर जाएँ। किसी भी जानकारी के लिए कृपया हमें 9511218891 पर कॉल करें।